Women rights in the US
1: ट्रंप के अमेरिका में महिला अधिकारों पर इतना संकट [Trump, USA & Women’s Rights] DW Documentary हिन्दी
यह फ़िल्म आज अमेरिका में महिलाओं के अधिकारों पर मंडराते ख़तरे से रूबरू कराती है. अबॉर्शन पर कड़ी रोक और न्याय व्यवस्था में महिलाओं के साथ भेदभाव की वजह से उनके बुनियादी हक़ छिन रहे हैं.
ये डॉक्यूमेंट्री अमेरिका की सच्चाई दिखाती है, जहां महिलाएं अपने पतियों के जुर्मों की सज़ा काटती हैं, और एक मर्द दस साल की बच्ची से शादी कर सकता है. अमेरिका में बलात्कार या इन्सेस्ट से हुई प्रेग्नेंसी के मामलों में भी अबॉर्शन कराना ग़ैरक़ानूनी है. ये डॉक्यूमेंट्री बताती है कि कैसे ट्रंप की नीतियां महिलाओं की आज़ादी छीन रही हैं.
ईसाई राष्ट्रवाद जैसी कट्टर और पुरानी सोच के बढ़ने से अमेरिका में लोगों के बुनियादी अधिकार ख़तरे में पड़ गए हैं. कई जगहों पर महिलाओं को इलाज न मिलने से उनकी जान तक जा रही है. जिन राज्यों में अबॉर्शन पर कड़ी पाबंदियां हैं, वहां एक लाख से ज़्यादा औरतों को बलात्कार के बाद बच्चे को जन्म देने के लिए मजबूर किया गया है. डॉनल्ड ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद अमेरिका की महिलाओं का भविष्य अंधकार में लग रहा है.
ये डॉक्यूमेंट्री अबॉर्शन-विरोधी केंद्रों का पर्दाफ़ाश करती है. इंटरव्यूज़ के ज़रिए बताया गया है कि कैसे ये नीतियां महिलाओं के अधिकारों को ख़त्म कर रही हैं और पुरानी सोच थोप रही हैं. साथ ही, फ़िल्म में लोगों का विरोध और अधिकारों के लिए लड़ाई भी दिखाई गई है.
Credit: DW Documentary हिन्दी

